फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर किया प्रेरित

विज्ञापन
tree
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
वन प्रभाग के नवीन कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1100 पौधो का रोपण किया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में पालिका अध्यक्ष रंजनी साहू, अखिल भारती नव युवा क्रांति दल की वंदना सिंह राघव की टीम, गंगा विचार मंच सदस्य मोहित साहू, आकाश, राहुल कुमार एवं विवेक भारद्वाज, दुष्यंत चौहान आदि ने पौधों का रोपण किया।


क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार शाक्य ने कहा कि प्रदेश में वन प्रतिशत जो अभी 9.18 प्रतिशत है, को 33 प्रतिशत करने के लिए गंगा हरीतिमा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम में गंगा विचार मंच के सदस्यों सहित 52 लोगों के द्वारा पौधरोपण किया गया है। गंगा वृक्षारोपण सप्ताह 09 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा गंगा हरीतिमा अभियान के तहत वृक्षारोपण लक्ष्यों का पुन: निर्धारण किया गया है। इसके तहत जनपद में 4,87000 पौधों का रोपण किया जाएगा। जबकि विगत लक्ष्य मात्र 63,000 पौधों का निर्धारित किया गया था। 1.61 लाख पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किए जाएंगे तथा 3.26 लाख पौधे अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे। वन विभाग अन्य विभागों तथा जनता के सहयोग से 15 अगस्त को एक दिन में 3.09 लाख पौधों का रोपण करेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक पुण्य कार्य में सहयोग कर लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करें। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग व कलक्ट्रेट के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें