फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सचिव के घरों में नहीं रहेंगी सरकारी पत्रावली

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्षेत्र पंचायतों में शासकीय अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए अभिलेखागार का निर्माण कराया जाएगा। शासनादेश के अनुसार डीएम ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए हैं। चतुर्थ वित्त आयोग के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि का उपभोग ग्राम व क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराया जाता है। जिले की अधिकांश क्षेत्र पंचायतों में अभिलेखागार नहीं होने के कारण शासकीय पत्रावली प्रधान व पंचायत सचिवों के पास रहती है।
विज्ञापन


ऐेसे में निरीक्षण को पहुंचने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को पत्रावली का अवलोकन करने के लिए पंचायत सचिव व प्रधान की राह देखनी पडती है। यही नहीं अति महत्वपूर्ण पत्रावलियों के साथ छेड़छाड़ और गुम होने का अंदेशा भी रहता है।

शासन ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए हैं। शासनादेश के अगले क्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने चतुर्थ वित्त आयोग की धनराशि के माध्यम से जिले की सभी क्षेत्र व ग्राम पंचायतों में अभिलेखागार निर्माण कराने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने अभिलेखागार निर्माण को प्राथमिकता से पूर्ण कराने एवं अभिलेखागार निर्माण से पूर्व राज्य वित्त एवं चतुर्थ वित्त की धनराशि का उपभोग नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें