फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने पर छात्राओं ने धुना युवक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। मंगलवार देर शाम ट्यूशन जा रहीं दो छात्राओं ने मोटरसाइकिल सवार एक मनचले को धुन दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे छात्राओं से बचाया तो मौका पाकर वह मांफी मांगता हुए भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


बताए अनुसार मंगलवार की देर शाम 12वीं की दो छात्राएं ट्यूशन पढ़ने आर्यनगर जा रहीं थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक उनका पीछा करने लगा और फब्तियां कसने लगा। छात्राएं उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रहीं। छात्राएं स्वामी विवेकानंद मूर्ति के समीप पहुंची तो मनचले ने हदें पार करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया।

इतने में दोनों छात्राओं ने उसे मोटरसाइकिल से खींच लिया और अपनी कराटे की कला कर प्रदर्शन कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और उसे छात्राओं ने छुड़ा दिया। इतने में मौका पाकर युवक मांफी मांगता हुआ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें