फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशियों की शरणस्थली बन गया है राधाकुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। श्रीधाम राधाकुंड में बांग्लादेशियों की संख्या में इजाफा गोवर्धन और राधाकुंड की सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहा है। कोई पहचान छुपाकर रह रहा है तो किसी ने साधुवेश धारण कर लिया है। इन बांग्लादेशियों ने पहचान पत्र तक हासिल कर लिए हैं। सहारा आश्रम और महंतों का लिया गया है। यह महत्वपूर्ण जानकारियां राधाकुंड नगर पंचायत के सभासदों ने सीओ गोवर्धन को दी हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह में करीब 14 बांग्लादेशियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। खास यह है कि इन बांग्लादेशियों ने आईडी कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि बनवा लिए हैं, बैंकों में खाते भी खुलवा लिए हैं। यह अपने परिवार के साथ पहचान बदलकर आश्रमों में रह रहे हैं।

नगर पंचायत के सदस्यों ने सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह को बताया कि पहचान बदलकर राधाकुंड और गोवर्धन में रह रहे बांग्लादेशियों पर बाहर से भी पैसा आ रहा है। सभासदों ने श्रीधाम राधाकुंड में रह रहे बांग्लादेशियों की अति शीघ्र जांच कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर सभासद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बांग्लादेशियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर कन्हैया गोस्वामी, छत्तर सिंह, कन्हैया लाल शर्मा, बल्लभ चौधरी, रविंद्र कुमार वशिष्ठ, किशन सिंह, मुद्रा देवी, कन्हैया बघेल, कौशल किशोर कौशिक, विशाखा दासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें