फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बंबा बाईपास स्थित ग्राम दौलतपुर के समीप हाईवे क्रास करते समय एक किशोर कंटेनर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। कंटेनर के चालक, परिचालक फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ टूंडला ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


थाना नारखी के ग्राम दौलतपुर निवासी मंगल सिंह (15) पुत्र देशराज सिंह रविवार शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। रोड क्रास करते समय वह तेज रफ्तार कंट्रेनर की चपेट में आ गया। उसकी बाइक कंटेनर के आगे फंस गई और वह दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद कंटेनर का चालक और परिचालक गाड़ी छोड़कर भाग गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ टूंडला संजय वर्मा, एसएचओ नारखी अनिल कुमार सिंह व उत्तर प्रवींद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घायल मंगल सिंह को जिला अस्पताल भेजा।यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे का स्थल थाना उत्तर में होने के कारण कार्रवाई थाना उत्तर पुलिस ने की है। सीओ टूंडला संजय वर्मा ने ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें