फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यद्वार मार्ग पर वाहनों के प्रतिबंध से व्यापार चौपट

विज्ञापन
कृष्ण
विज्ञापन
मथुरा। आतंकी धमकी के बाद अति संवदेनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार मार्ग को बंद हुए एक सप्ताह बीत चुका है। मार्ग बंद होने से दुकानदारों का व्यापार चौपट होने के कगार पर है। वाहनों की आवाजाही बंद होने के चलते सामान दुकान तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन की व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मार्ग को दोपहिया वाहनों और रिक्शा के लिए नहीं खोला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


आतंकी हमले की धमकी से पांच जून की देरशाम को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया। मुख्यद्वार मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, जबकि पोतराकुंड में वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगा दी गई। ऐसे में मुख्य मार्ग पर दुकान करने वाले को सामान लाने में दिक्कतें हो रही हैं।

व्यापारी नेता मुकेश अग्र्रवाल का कहना है कि एक सप्ताह से वाहनों की आवाजाही से व्यापारियों को सामान लाने और ले जाने में दिक्कत हो रही है। कई बार सुरक्षा अफसरों से कहा गया तो ईद के बाद खोलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ईद के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें