मथुरा। अब कांग्रेस भी ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। प्रत्येक ब्लाक के बड़े गांव में कार्यक्रम किया किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
एक होटल में हुए सम्मेलन में मंडल प्रभारी प्रदीप बंसल ने कहा कि कांग्रेस अब ब्लाक स्तर से भाजपा को जवाब देगी। प्रत्येक ब्लाक के बड़े गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति होता है। संगठन मंत्री अश्वनी शर्मा और मतंग सिंह डेडा ने कार्यकर्ताओं को ब्लाक स्तर सम्मेलन में जुट जाने को कहा।
जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का उतना ही महत्व है जितना बड़े नेता का। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि जल्द ही ब्लाक स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यहां रणवीर सिंह पांडव, बिहारी कांत तिवारी, मलिक अरोड़ा, महेश रावत, चौधरी कृष्णवीर सिंह, विकम वाल्मीकि, मुकेश धनगर, शालू अग्रवाल, विनेश सनवाल, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, देवदत्त पाठक, विजेन्द्र पाठक, राजकुमार शर्मा, महीपाल सिंह, मीतल सिंह, उमेश चौधरी, मनोज सक्सैना आदि मौजूद थे।