फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ गूंजा राधे-राधे, बांकेबिहारी की हुई जय जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रविवार को अधिक मास की एकादशी पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिक्रमा मार्ग में अव्यवस्थाएं भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दंडवती परिक्रमा भी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान भी किया।
विज्ञापन


रविवार की प्रात: से ही संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठा. बांके बिहारी की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह हो रहे जलभराव और गंदगी भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगा सकी, पुण्य लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाने को उत्सुक दिख रहे थे। प्रात:काल से शुरू हुआ परिक्रमा देने का क्रम देर सायं तक अनवरत रूप से चलता रहा।

परिक्रमा मार्ग में दौड़ते रहे वाहन
वृंदावन। अधिक मास की एकादशी पर पुलिस की लापरवाही से परिक्रमा मार्ग में ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली, पानी के टैंकर, कार, सहित बडे़ वाहनों का आवागमन जारी रहा। जिसके कारण परिक्रमा दे रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें