गश्त में लापरवाही पर एक एसआई और छह सिपाही निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार रात शहर की सड़कों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान गश्त में लापरवाही बरतने पर उन्होंने एक एसआई सहित छह सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव को यूपी 100 पीआरबी 1131 पर तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश चंद्र, कांस्टेबल त्रिवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अमृत लाल, कांस्टेबल धीरज को ड्यूटी के दौरान सोते मिले। डीआईजी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए पीआरबी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं सैलई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय गौतम, कांस्टेबल सुभाष चंद्र भी ड्यूटी के दौरान सोते मिले। उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं कांस्टेबल सोबरन सिंह के गैर हाजिर चलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। इस दौरान उनके साथ एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीएसवीर कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह आदि रहे। डीआईजी ने बताया कि पुलिस को सक्रिय बनाने के लिए वह स्वयं गश्त पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।