बझेरा में दो समुदाय के लोगों के बीच पनपे संप्रदायिक विवाद को देखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर दोनों समुदाय के लोगों की सूची तैयार करके पुलिस ने 90 लोगों के खिलाफ खिलाफ धारा 107(16) के अंतर्गत पाबंदी की कार्रवाई की है। वहीं गांव से हिरासत में लिए 4 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
रविवार की रात्रि को बझेरा गांव में मामूली विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। दो समुदाय के लोगों के आमने सामने आ जाने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए लोगों में रामवीर, हरी, अली अहमद, हसरुद्दीन को पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया है। सिकंदरपुर थाना के प्रभारी का कहना है कि पुलिस इस मामले में फायरिंग करने वाले लोगों के बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल में जो भी नाम प्रकाश में आएंगे उनकी गिरफ्तारी करके कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना कि शांति भंग करने वाले किसी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों की भूमिका माहौल खराब करने में रही है जांच पड़ताल के बाद उन पर कार्रवाई होगी।
बरेली से नमाज के लिए आए थे मौलाना
बझेरा में हर बार रमजान पर नमाज कराने के लिए बाहर से मौलाना आते हैं। रविवार को भी बरेली के मौलाना मुख्तियार अहमद ने नमाज पढ़ाई थी।