फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी कभी भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, सीएम की रडार पर हैं जिले के सात गांव

विज्ञापन
cm yogi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कभी भी जनपद में कभी भी आ सकते हैं। इसके संकेत विभाग को मिल गए हैं। मुख्यमंत्री की नजर समग्र विकास योजना के तहत चिह्नित गांवों पर है। अधिकारी समग्र विकास योजना के तहत संचालित गांवों में व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जनपद में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शासन के प्रमुख सचिव द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि समग्र विकास योजना के तहत चिह्नित गांवों के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते हैं।

इन गांवों में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को दुरुस्त रखा जाए। डीएम ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जनपद स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित समग्र विकास योजना के तहत चिह्नित गांवों में तैयारियां पूरी रखें।
विज्ञापन


बीएसए ने मांगी स्कूलों की रिपोर्ट
समग्र विकास योजना के तहत संचालित स्कूलों में क्या-क्या कार्य हो चुके हैं और क्या-क्या होने बाकी हैं। बीएसए ने संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। यह सूचना मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


ये गांव हैं मुख्यमंत्री के रडार पर
करहल विकासखंड का गांव अंडनी, मैनपुरी का परौंख, हलपुरा, जरामई, कुर्रा, भोगांव के औरंद, जागीर का कछपुरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें