फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4060 परीक्षार्थियों ने दी नवोदय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 7953 परीक्षार्थियों में से 4060 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 3893 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए नामित किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट व नवोदय विद्यालय के केंद्र प्रभारी केंद्रों पर सारे समय तक मौजूद रहे। जबकि नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा सागर अपनी टीम के साथ भ्रमण पर रहीं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या सुषमा सागर ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज पर पंजीकृत 897 परीक्षार्थियों में से 292 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 605 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आदर्श राष्ट्रीय आवासी इंटर कालेज में पंजीकृ़त 825 340 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 485 अनुपस्थित रहे। डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पंजीकृत 1097 परीक्षार्थियों में से 808 उपस्थित हुए जबकि 289 अनुपस्थित रहे। श्री जी करुणा सागर इंटर कालेज में पंजीकृत 553 में से 267 ने परीक्षा दी जबकि 286 नहीं आए।

आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी में पंजीकृत 544 में से 297 उपस्थित हुए, नेशनल इंटर कालेज भोगांव में पंजीकृत 800 परीक्षार्थियों में से 356 ने, ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 586 में से 372 ने, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज भोगांव में पंजीकृत 635 में से 422 ने, पैराडाइज पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 600 में से 228 ने, पंडित शिवकुमार स्मृति इंटर कालेज में पंजीकृत 420 में से 219 ने, सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पंजीकृत 996 परीक्षार्थियों में से 459 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें