फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में पथराव-फायरिंग, नौ घायल

विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रेजुआ में मेड़ काटने को लेकर विवाद में पथराव और मारपीट हो गई। विवाद में फायरिंग भी की गई। मारपीट, पथराव और फायरिंग में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रेजुआ निवासी सतेंद्र यादव अपनी पत्नी बीना के साथ खेतों में बर्सी काट रहे थे। तभी पड़ोस के खेत स्वामी गंगा सिंह और गौरव अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। पानी लगाने के दौरान मेड़ काटने की मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट और पथराव कर दिया गया। दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गये। पथराव के बाद फायरिंग की गई। विवाद में मीना पत्नी सतेंद्र यादव, मुन्नी पत्नी मुन्नेश, सतेंद्र पुत्र श्रीनिवास, गीता पत्नी उपेंद्र, गजेंद्र पुत्र श्रीनिवास, मुन्नेश पुत्र श्रीनिवास, वहीं दूसरे पक्ष में रामदीन पुत्र ओमप्रकाश, गौरव पुत्र विधाराम, विधाराम पुत्र भूपसिंह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं गोली लगने से गंभीर घायल सतेंद्र को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि देर शाम तक दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें