फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग-पथराव में तीन महिलाओं सहित छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मोहम्मदाबाद में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग के मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। फायरिंग में दो लोग गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर मोहम्मदाबाद में भूमि विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। गोली लगने से रूपेश पत्नी चरन सिंह और महावीर पुत्र जानकी प्रसाद घायल हुए थे।

मंगलवार को रवि कुमार पुत्र जानकी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने राजेश कुमार, उसके बेटे शीलेंद्र, राहुल, बबीता पत्नी राजेश कुमार, आरती पत्नी शीलेंद्र एवं शकुंतला पत्नी राहुल के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें