फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे दो आरोपियों के जारी किए गैर जमानती वारंट

विज्ञापन
uttar pradesh police
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी को न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। अब पुलिस इन आरोपियों की कुर्की की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा फैल गई। इस हिंसा में चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए। हिंसा के मामले में आरोपी मुनाजिर और आमिर ने न तो न्यायलय में ही आत्मसमर्पण किया और नही पुलिस के गिरफ्त में आए। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को जेल भेजने के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए हैं। इसके बाद भी आरोपी यदि गिरफ्तार नहीं हुए तो पुलिस उनकी कुर्की करेगी। इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों के न्यायालय ने गैर जमानती वारंट हासिल किए। यदि इनकी गिरफ़्तारी नहीं होती है तो पुलिस न्यायालय से इनकी कुर्की के लिए 82/83 की कार्रवाई के लिए अपना आवेदन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें