राधाकुंड (मथुरा)। राधारानी की नगरी राधाकुंड में रविवार को फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की शूटिंग करने के लिए बॉलीवुड स्टार पहुंच गए। यहां वे एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग करेंगे।
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की शूटिंग हो रही है। यहां फिल्म के मुख्य दृश्य फिल्माए जाएंगे। निर्माता पीएस चटवाल द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में अली फजल, श्रद्धा श्रीनाथ, आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा और सिकंदर खेर प्रमुख भूमिका निभाएंगे। एसोसिएट डायरेक्टर सचिन कौशिक राधाकुंड के ही निवासी हैं।
राधारानी की पूजा-अर्चना के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म का सेट राधारानी परिक्रमा मार्ग में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया फिल्म की कहानी, स्क्रीन प्ले व डायलॉग फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने ही लिखे हैं। फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। इस वर्ष के अंत तक फिल्म को रिलीज किया जाएगा।