फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े चार वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फतेहाबाद-फिरोजाबाद रोड पर फुलबाड़ी के समीप चार बाइक चोरों को पकड़ लिया। उनका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने चोरी की छह बाइक, दो स्कूटी, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एसएचओ दक्षिण विनोद कुमार, उप निरीक्षक कुंवरपाल सिंह, ओमपाल सिंह, मुकेश कुमार, जगमोहन शर्मा, गौरव चहल, राजेश कुमार, चर्तुभुज बघेल फुलबाड़ी वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। उन्हें वहां बाइक चारों के होने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चार बदमाशों को पकड़ लिया।

उन्होंने अपने नाम शिकोहाबाद के रुकनपुरा का निवासी दीपक जाटव उर्फ मोती ठाकुर, हाल निवासी हिमायूंपुर बगीची के समीप पप्पू का मकान, मोती ठाकुर पुत्र शिवराज सिंह उमरैठा थाना बासौनी आगरा व हाल निवासी आईटीआई स्कूल के पास सेठ घनश्याम गली थाना दक्षिण, बंटी जाटव पुत्र ग्याप्रसाद गौतम नगर हिमायूंपुर, मोनू ओझा पुत्र अशोक कुमार श्यामादेवी स्कूल के पास हिमायूंपुर थाना दक्षिण बताए। जबकि भागे साथी का नाम न्यू आगरा के भगवान टाकीज के पास निवासी राजा बताया है। पुलिस ने चोरी की छह बाइकें, दो स्कूटी, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। दीपक जाटव थाना दक्षिण में वांछित चल रहा था। दीपक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वाहनों को आगरा-फिरोजाबाद से चोरी कर ग्रामीण अंचल में बेचा जाता था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण विनोद कुमार ने बताया कि हिमायूंपुर निवासी दीपक जाटव 22 मार्च को सुहागनगर चौकी पर तैनात सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया था। उसने काफी ऊंचे से छलांग लगा दी थी। जबकि सिपाही छलांग लगाने के दौरान गिरने से ही घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें