फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के गोपालनगर में बुधवार को युवक अरुण ने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। छोटा भाई जब कमरे में पहुंचा तो उसे पता चला। परिवार वालों का कहना है कि वह बेरोजगार था। उसने अपने कुछ दोस्तों से भी कर्ज ले रखा था। हालांकि आत्महत्या की कोई ठोस वजह तो नहीं बता पा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि कर्ज के चलते ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गोपालनगर निवासी अरुण (35) पुत्र ज्ञानेंद्र फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। बुधवार सुबह छोटा भाई रोहित उसके कमरे में गया तो अरुण पंखे से लटका हुआ था। छोटे भाई की चीख सुनकर बराबर कमरे में सो रहे अन्य परिवारीजन भी आ गए। घर में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि युवक फिलहाल बेरोजगार था। नौकरी की तलाश में घूम रहे युवक ने अपने दोस्तों से कुछ रकम उधार ले ली थी। न चुकाने के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। रोहित ने बताया कि उनके बड़े भाई का विवाह 2010 में हुआ था। दो बेटियां हैं, एक छह साल की और छोटी 10 महीने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें