फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा में नकल करते हुए पकडे छह परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा में नकल करते हुए पकडे छह परीक्षार्थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। विश्वविद्यालय परीक्षा में नकलचियों के हौंसले बुलंद हैं। सोमवार को सुबह की पाली में रसायन विज्ञान एवं कामर्स की परीक्षा थी। सचल दल की टीम ने छह नकलचियों को पकड़ लिया। टीम दूसरी पाली में भी टीम निरीक्षण करती रही, हालांकि कोई नकचली नहीं मिला।
विज्ञापन

सचदल सिरसागंज यदुनाथ पाल महाविद्यालय में सुबह की पाली में निरीक्षण करने पहुंचा। यहां बीएएसी का एक छात्र रसायन विज्ञान परीक्षा में नकल पर्ची के साथ पकड़ा गया। अरांव रोड़ स्थित यशपाल सिंह महाविद्यालय में पांच छात्र नकल करते हुए पकड़े। एक छात्र की उत्तर पुस्तिका से दो लड़के नकल कर रहे थे। वहीं, दो छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं आपस में मिल रही थीं। पकड़े गए परीक्षार्थियों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंप दी है। दोपहर की पाली में सचलदल मलखान सिंह महाविद्यालय टूंडला, बाबूराम डिग्री कालेज, नगला सिंकदर में रामसिंह महाविद्यालय, कैप्टन राम सिंह महाविद्यालय में निरीक्षण को पहुंचा। सचलदल में डा. एसवी सिंह, डा. प्रशांत अग्रवाल एवं डा. दिगप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें