फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में शुरू हुई फल वितरण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में सोमवार को होने वाले फल वितरण की जांच शुरू हो चुकी है। गुरुवार को तहसील एवं विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर जांच की। वहीं बीएसए कार्यालय में पूरे जिले के रजिस्टर मंगाकर एमडीएम वितरण की स्थिति देखी जा रही है। हालांकि फल वितरण की जांच की पूर्व में सूचना होने से शिक्षकों ने पहले से इंतजाम कर लिए थे।
विज्ञापन


सोमवार को परिषदीय स्कूलों में फल और बुधवार को दूध का वितरण होता है। मगर बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण में रुचि नहीं ली तो शिक्षकों ने बच्चों के हक पर पानी फेरना शुरु कर दिया था। सीड़ीओ के संज्ञान में मामला आने पर जांच बैठा दी गई। पूरे जिले के एमडीएम रजिस्टर बीएसए कार्यालय में मंगाए गए थे। डीएम के निर्देश पर चेकिंग अभियान चला कि स्कूलों में फल वितरण हुआ या नहीं। जांच के लिए अधिकारी स्कूलों में पहुंचे।

निरीक्षण की सूचना पर जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं पहुंचते थे, उनमें भी फल का वितरण कराया गया। जिला समन्वयक को बीएसए दफ्तर में फल वितरण की जांच के लिए लगाया गया। बीएसए सचिदानंद यादव ने बताया कि हर सप्ताह अधिकारी जांच के लिए जाएंगे। शिक्षक नियमित एमडीएम का वितरण करें। अन्यथा कार्रवाई होगी। निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें