फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा जा रही 28 लाख की गैर प्रांतीय शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंजाब से इटावा जा रही 28 लाख रुपये की गैर प्रांतीय देशी शराब समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में एसएसपी अखिलेश चौरसिया एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना पिलुआ पुलिस ने पुठिया तिराहे से गुजर रहे एक ट्रक को रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने ट्रक को तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने ट्रक से इमरान निवासी इमाम नगर थाना नगीना जिला नूंह मेवात हरियाणा और तौफीक निवासी कंगारका 47 थाना तारु मेवात हरियाणा को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर अंदर से 605 पेटी गैर प्रांतीय देशी शराब की बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, दो आधार एवं एक फर्जी बिल्टी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें