फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का खर्च, कब बैठेंगे सांसद

विज्ञापन
money - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। विकास भवन में सांसद समस्या सुनवाई केंद्र का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में पांच लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। लेकिन लोगों को ये रास नहीं आ रहा है। क्योंकि सांसद जिले में सिर्फ आयोजनों में ही आते हैं। जनसमस्याएं सुनने कभी नहीं आते। ऐसे में इस धनराशि और भवन का क्या फायदा।
विज्ञापन


जिले के विकास भवन में सांसद समस्या सुनवाई केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। सांसद निधि से बन रहे केंद्र के निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही पीडब्ल्यूडी को काम का जिम्मा सौंपा गया है। मगर निर्माण कार्य लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

दरअसल, सांसद के जिले में समस्या सुनने के कार्यक्रम को लेकर लोग भटकते रहते हैं। अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि सांसद राजवीर सिंह उनको समस्याओं को सुनते नहीं हैं। कई बार लोगों ने इसे लेकर आक्रोश भी जताया है। मगर विकास भवन में बन रहे केंद्र को लोग निधि और सरकारी धन का दुरुपयोग मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष की सांसद निधि में पांच लाख रुपये शेष था। जिसे अब खर्च किया जा रहा है। लेकिन सांसद इसमें बैठकर कब समस्याएं सुनेंगे ये किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें