फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत चर गए आवारा पशु, सदमे में किसान की मौत

विज्ञापन
किसान की मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। पशुओं के खेत चरने से फसलों में हुए नुकसान से किसान अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं। हिरौली में पशुओं के खेत चरने से हुई कम पैदावार से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव हिरौली निवासी 60 वर्षीय शिशुपाल सिंह तोमर खेती करते थे। परिजनों के अनुसार इस बार जानवरउनकी फसल चर गए थे। इसलिए खेत में पैदावार कम हुई। इससे वह पिछले कई दिनों से परेशान चल रह रहे थे। सोमवार को उनके पुत्र दीपक का तिलक आना था।

तिलक समारोह के लिएरुपयों का इंतजाम नहीं हो पाया था, इसलिए भी वह काफी परेशान थे। रविवार सुबह वह खेत से शौच करने के बाद घर आए तो अचानक उन्होंने सीने में तेज दर्ज की शिकायत परिजनों से की। परिजन उनको डॉक्टर के यहां ले जाते तब तक उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सदमे के चलते ही किसान की हृदयाघात से मौत हुई है।

शादी वाले घर में मचा कोहराम
शिशुपाल के पुत्र दीपक की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। 27 मई को दीपक की लगुन आनी है। एक दिन पहले शिशुपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

गेहूं की फसल में हुआ नुकसान
शिशुपाल ने खेत में गेहूं की फसल की थी। खेत में खड़ी अच्छी फसल से वह बेहद खुश थे। शिशुपाल के भतीजे रवि तोमर ने बताया गेहूं की फसल पशुओं के चरने से नुकसान हुआ था। इससे वह पिछले कई दिनों से गुमसुम रहने लगे थे।
विज्ञापन


किसान की मौत के संबंध में जानकारी नहीं है। गांव में लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जे रीभा, एसडीएम किशनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें