फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध बाजार में बालिका को छोड़कर चली गई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर के राधा निवास क्षेत्र स्थित बुध बाजार में आठ वर्षीय बालिका लावारिस मिली। क्षेत्रवासियों ने अकेली घूमती बालिका को कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक डा. लक्ष्मी गौतम के पास पहुंचा दिया। लक्ष्मी गौतम ने कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया है।
विज्ञापन


गौतमपाड़ा स्थित कनकधारा फाउंडेशन कार्यालय पर डा. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि आठ वर्षीय बालिका अपना नाम पल्लवी, माता का नाम कुमकुम और पिता का नाम राजेश बता रही है। वृंदावन के ही किसी इलाके में रहना बताती है, लेकिन इलाके का सही नाम नहीं बता पा रही है।

उन्होंने बताया कि पल्लवी का कहना है कि उसकी मां कुमकुम सुबह बुध बाजार में सामान खरीदने के बहाने लेकर आई थी और यहीं पर छोड़कर चली गई। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार का कहना था कि बालिका के घर वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें