एटा/अलीगंज। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अलीगंज और एटा तहसील में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रदेश के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मंगलवार को सामयिक सेवाओं को जोड़े जाने, ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय पदोन्नति वेतन प्रदान करने, मोटर साइकिल भत्ता, पदनाम परिवर्तन, प्रतिभूति की समाप्ति, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने अदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान एटा में कुंवरपाल सिंह यादव, मोतीलाल, ग्रीश चंद्र, कलमेश सिंह राठौर, बाबूराम, डीपी यादव, जदुनाथ सिंह, वीरेश सिंह, रवेंद्र सिंह, अलीगंज में बहोस सिंह, योगेंद्र सिंह, रितेश सिंह, इंद्रवीर सिंह, अरुण कुमार, राजेश सिंह, रामशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।