फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने बोर्ड सदस्य से की अवैध वसूली की शिकायत

विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्य सरिता शाक्य ने बुधवार को नगर स्थित श्रम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मजदूरों ने अवैध वसूली करने की शिकायत की। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए अपनी आदतों में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन


सरिता शाक्य बुधवार को लगभग तीन बजे अवध नगर स्थित श्रम कार्यालय पहुंचीं। यहां मजदूरों तथा कर्मचारियों की भीड़ पंजीकरण के लिए लगी हुई थी। मधाऊ से आए माधो सिंह ने बताया कि उनसे पंजीकरण के लिए 250 रुपये मांगे गए हैं, जबकि पंजीकरण शुल्क मात्र 40 रुपये है। इस पर सरिता शाक्य ने वहां तैनात कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की इस कार्यशैली में बदलाव लाएं।

किसी कीमत पर मजदूरों एवं कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड की सदस्य को यहां काफी गंदगी मिली, जिस पर भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल में कैंप लगाने के दिए निर्देश
बोर्ड की सदस्य सरिता शाक्य ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में एक मात्र स्थान पर ही पंजीकरण की व्यवस्था है, जिससे करहल, बरनाहल व बेवर से आने वाले मजदूरों एवं कर्मचारियों को काफी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि बरनाहल, करहल व बेवर में कैंप लगाकर पंजीकरण कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें