फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा हुआ बेदम, मथुरा के मार्निंग वॉक में दिखा दम

विज्ञापन
वॉक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड भी मार्निंग वॉक पर निकलने वालों को रोक नहीं पाई। हर मुहल्ले और कालोनी से पहुंचे थे लोग। महिलाएं, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। जोशीले नारों से गूंज रहा था पूरा क्षेत्र। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने झंडी दिखाकर वॉक का शुभारंभ किया। मार्निंग वॉक होलीगेट से टैंक चौराहे तक हुई।
विज्ञापन


रविवार को वाकई सेहतमंद थी मथुरा की सुबह। जबरदस्त कोहरे के बीच भी लोग मार्निंग वॉक के लिए सुबह आठ बजे टैंक चौराहे पर पहुंच गए थे। इस वक्त इतना कोहरा था कि पास का भी दिख नहीं रहा था, लेकिन फिर भी मार्निंग वॉक के लिए हर कोई उत्सुक था। टैंक चौराहे पर भारी भीड़ थी। ऐसा लग रहा था कि मानो सेहत के लिए लोगों का समुंदर उमड़ पड़ा हो। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने झंडी दिखाकर मार्निंग वॉक शुरू कराया।


उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला’ की यह मुहिम वाकई लोगों को जागरूक करने वाली है। समाज को सेहतमंद होना चाहिए। स्वस्थ्य समाज से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। टैंक चौराहे से शुरु हुई मार्निंग वॉक होलीगेट पर जाकर खत्म हुई। यहां सभी को खिचड़ी वितरित की गई।
विज्ञापन


इस दौरान महापौर मुकेश आर्य बंधु, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, ब्रज बिहार ग्रुप के चेयरमैन पवन चतुर्वेदी, श्री ग्रुप के राम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा तेजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष रालोद कुंवर नरेंद्र सिंह, आप के जिलाध्यक्ष अजय गौतम, द्वारिकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, एबीवीपी के प्रदेश संयोजक राकेश चतुर्वेदी, बसेरा के प्रवीण कालरा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष अजय कृष्ण सारस्वत, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण रावत, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के राजकुमार चौधरी और यूनिकोम के निदेशक पवन गौतम, होटल रेस्टोरेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष आरबी चौधरी, पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल समेत शहर के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें