फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद में गूंजा पार्षद के खिलाफ दर्ज मामला

विज्ञापन
up vidhansabha - फोटो : up vidhansabha
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-40 के पार्षद देशदीपक यादव के खिलाफ थाना दक्षिण में दर्ज मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला एमएलसी डा. दिलीप यादव ने विधान परिषद में उठाया।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती के निवासी विनोद कुमार वर्मा की तहरीर पर थाना दक्षिण ने पुलिस ने वार्ड संख्या 40 से निर्दलीय पार्षद देशदीपक यादव के खिलाफ पिछले दिनों अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी। थाना दक्षिण पुलिस कोई कार्रवाई करती तो इससे पूर्व ही इस मामले को सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव ने इस मामले को विधान परिषद में उठाया। उन्होंने कहा कि पार्षद के खिलाफ साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

विधान परिषद में मामला उठाए जाने के बाद शासन की ओर से इस मामले की रिपोर्ट तलब की गई थी। शासन के निर्देश मिलते ही एसएसपी डा. मनोज कुमार ने थाना दक्षिण पुलिस ने अभियोग दर्ज कराया था। दक्षिण की पुलिस ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने कहा पार्षद देशदीपक के खिलाफ दर्ज मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी। उसे भिजवा ही दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें