फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो माह से अपनी मांगों के समर्थन में विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर बाद से धरना प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया है। आठ जनवरी तक प्रदर्शन नहीं करेंगी।
विज्ञापन


लंबित मांगों क ो पूरा कराने के लिए जिले की आंगनबाड़ी दो माह से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन चला रही हैं। गुरुवार को प्रांतीय नेतृत्व व संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद स्थानीय महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष आशमां कुलश्रेष्ठ ने दो माह से चल रहा कार्य बहिष्कार आठ जनवरी तक स्थगित करने की घोषणा की है।

इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने मूल कार्य पर लौटेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आठ जनवरी तक उनकी लंबित मांगे पूरी कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी अन्यथा आंगनबाड़ी नौ जनवरी से दोबारा कामबंद हड़ताल पर चली जाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान राधा सिंह, नीतू यादव, निर्मला, गजाला, प्रमिला गुप्ता, शर्मिला, आसमां खान आदि शामिल रहीं। संघ की आशमां कु लश्रेष्ठ ने बताया कि सभी कार्यकर्ता शुक्रवार को विकास भवन के सामने धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें