फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र की छत से गिर कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बुधवार रात किराये के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहे इंटर के छात्र की बीती रात छत से गिरकर दमौत हो गई। हादसे की खबर से छात्र के परिवार में कोहराम मच गया है। रात में ही परिवारीजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरामन निवासी रिटायर्ड फौजी राम निवास का 16 वर्षीय बेटा अंकित कुमार प्रहलाद राय टिकमानी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। बुधवार सायं अपने घर से किराये के कमरे पर पहुंचा। रूम पार्टनर राजू मोगरा सिरसागंज के साथ कमरे में सो गया। साथी छात्रों ने बताया कि रात 11 बजे के करीब अंकित टॉयलेट गया था।

बाथरूम से निकलते वक्त पैर फिसलने से वो ऊपरी मंजिल से नीचे मुख्य गेट के पास सिर के बल जा गिरा। कुछ देर बाद जब साथी उठा तो नीचे से अंकित की आवाज सुन कर हादसे की जानकारी हुई तो छात्र और मकान मालिक वीरेंद्र सिंह जाग गए और घायल को निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में भर्ती नहीं करने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय लाये।
विज्ञापन


जहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने कहा छात्र छत से गिरने और सिर में चोट लगने से मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें