फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथुर वैश्य मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट ग्वालियर में

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर। ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में आगामी जनवरी माह में मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। यह मेगा टूर्नामेंट अखिल भारतीय माथुर वैश्य केन्द्रीय युवा दल आयोजित कर रहा है, इसमें माथुर वैश्य केन्द्रीय युवा दल के नौ मंडलों की टीमें शिरकत करेंगी। इसमें विभिन्न आकर्षण पुरस्कार भी रखे गए हैं। मेगा टूर्नामेंट आयोजन का मुख्य उददेश्य समाज की युवा खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है।
विज्ञापन

माथुर वैश्य केन्द्रीय युवा दल के इस मेगा टूर्नामेंट में आगरा, फिरोजाबाद, गुजरात, राजस्थान, दक्षिणांचल, फतेहाबाद , मध्यांचल, महाराष्ट्र , तथा उत्तर प्रदेश पूर्वांचल मंडलों की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ 25 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें समाज की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।
माथुर वैश्य केन्द्रीय युवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत गुप्ता के अनुसार समाज की ओर से यह पहला बडा खेल आयोजन है, इसके लिए हमने विभिन्न स्तर पर व्यवस्थाओं संबंधी कमेटियां भी बना दी है। दक्षिण मंडल व मुंबई मंडल की टीमों में कई गल्र्स भी भागीदारी करेंगी। टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की समीक्षा 17-18 दिसंबर को खंडार राजस्थान में की जाएगी।
विज्ञापन

युवा केन्द्रीय दल के स्पोर्टस कोर्डीनेटर विनोद सेठिया, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, आदिल गुप्ता, महासचिव पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, गुजरात मंडल प्रमुख सतीश गुप्ता, राजस्थान मंडल प्रमुख वनबारी मथुरिया, दक्षिणाचंल प्रमुख रोहित गोलश, फतेहाबाद प्रमुख नितिन सर्राफ, मध्यांचल प्रमुख अनुज गुप्ता, महाराष्ट्र मंडल प्रमुख अमित गुप्ता, उप्र पूर्वाचंल प्रमुख नरेन्द्र गुप्ता, फिरोजाबाद प्रमुख आनंद गुप्ता, आगरा मंडल क्रिकेट प्रभारी विकास गुप्ता ने सभी समाज बंधुओं से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय सहयोग का आव्हान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें