फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में खराब हुईं ईवीएम, दो घंटे तक रुका रहा मतदान

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के चुनाव में रविवार को तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम धोखा दे गई। इससे मथुरा शहर के मुहल्ला लोहवन, तैयापुर और गिरधरपुर के मतदाता घंटों नई ईवीएम आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


रविवार को पहली बार मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए ईवीएम से मतदान हुआ। सुबह 7:30 बजे मतदान के शुरूआत में ही यमुनापार स्थित गांव लोहवन में ईवीएम दगा दे गई। यहां प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए बूथ पर ईवीएम ने काम नहीं किया। इस दौरान मतदाताओं की लाइन लंबी लगती देख इसकी जानकारी तत्काल ही पीठासीन अधिकारी ने कंट्रोल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद यहां नई ईवीएम लगाई गई।

इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकी। इस दौरान मतदाताओं की लाइन लगी रही। यमुनापार क्षेत्र के ही वार्ड एक तैयापुर के बूथ पांच पर भी ईवीएम खराब हुई। यह खराबी भी मतदान के शुरू होने की प्रक्रिया के दौरान आई। करीब डेढ़ घंटे बाद नई ईवीएम लगाते हुए मतदान शुरू कराया जा सका। वार्ड तीन में मतदान केंद्र गिरधरपुर पर सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद ईवीएम खराब हो गई। यहां बूथ संख्या पांच पर सुबह 9:30 बजे मशीन खराब होने के बाद मतदान थम गया। करीब डेढ़ घंटे बाद नई मशीन से मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें