फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी में झिंझाई के विमल रहे विजेता

विज्ञापन
कबूतर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के निकटवती ग्राम झिंझाई में कबूतरबाजी की प्रतियोगिता आयेाजित की गई। प्रतियोगिता में गुलशन साबर कासगंज के कबूतर पराजित हुए। कबूतर बाजी की प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्रित थी। विमल झिंझाई के 21 कबूतर 142 घंटा 50 मिनट उड़ान भरी जबकि गुलशन के कबूतर ने 129 घंटा 50 मिनट आसमान में रहे।
विज्ञापन



झिंझाई और गुलशन साबर की प्रतियोगिता की शुरूआत ठीक साढ़े छह बजे शुरू हुई। इसके लिए दोनों तरफ से छह-छह निर्णायक बुलाए गए थे। प्रतियेागिता में भाग लेने वाले कबूतरों के पंखों पर मुहर लगाई गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ वयोवृद्घ मकरंद सिंह ने किया। प्रतियोगिता शाम तक चली जिसमें झिंझाई के चार कबूतर फेल हुए और गुलशन साबर के तीन कबूतर फेल हुए। उड़ान में 18 कबूतर कुल 142 घंटा 50 मिनट झिंझाई के और गुलशन साबर कासगंज के 129 घंटा 50 मिनट उडे़।
विज्ञापन


निर्णायक प्रदीप, रामू, जाहर सिंह, ओम प्रकाश, गुलशन, मुईन न विमल झिंझाई के कबूतरों को 13 घंटे अधिक उड़ने के कारण विजेता घोषित कर दिया। विजेता घोषित ही बड़ी संख्या में आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया गया। पहली वार गुलशन साबर प्रतियोगिता में पराजित हुए।


मौके पर शेरबहादुर सिंह, शिववीर सिंह, भुजवीर, सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, रक्षपाल सिंह भदौरिया, बृजेश सिंह, मास्टर रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष, रघुनाथ सिंह, बलवीर सिंह, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, देशराज भदौरिया, अनूप सिंह,उमेश आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें