फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों से हटवाई काली फिल्म

विज्ञापन
यातायात जागरूक अभियान चलाती पुलिस
विज्ञापन
एटा। यातायात माह में पुलिस ने सातवें दिन मंगलवार को काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई। इसके साथ ही चेकिंग में पुलिस ने 28 वाहनों के नियमों की अनदेखी करने पर चालान किए।
विज्ञापन


एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में आयोजित यातायात माह में पुलिस ने मंगलवार को शहर में अवैध तरीके से लगे हूटर और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य ने टीम के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर काफी फिल्म लगे छह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। वाहनों में लगे अवैध तरीके के हूटर भी हटवाए।

यातायात पुलिस ने जनकल्याण पब्लिक स्कूल में 21 सौ स्कूली छात्र-छात्राओं को पैंफ्लेट आदि के माध्यम से सड़क संकेतों के बारे में बताया। पुलिस ने शहर के गोशाला, माया पैलेस चौराहा, हाथी गेट आदि जगहों पर चेकिंग कर 28 वाहनों के चालान काटे और दस हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। एचसीपी सतीश चंद्र, सिपाही मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें