फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद का एक और सभासद पद के चार नामांकन निरस्त

विज्ञापन
कासगंज नामांकन स्थल पर जांच प्रक्रिया के दौरान मौके का निरीक्षण करते एडीएम,सीओ
विज्ञापन
कासगंज/सहावर/पटियाली। निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों के जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए एक एवं सभासद पद के चार नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। जांच के दौरान प्रत्याशी एवं उनके समर्थक नामांकन स्थलों पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कासगंज में श्री गणेश इंटर कॉलेज पर नामांकन पत्रों की जांच की गई। नगरपालिका कासगंज के अध्यक्ष पद के 11 नामांकन जमा हुए। जांच में सभी नामांकन पत्र सही मिले। सदस्य पद के 148 नामांकन पत्र भी जांच में सही मिले। सोरों नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष पद के 15 नामांकन पत्र जमा हुए जो सभी सही मिले। सभासद पद के 107 नामांकन पत्रों में से वार्ड 10 से राहुल और वार्ड 21 से साक्षी के नामांकन पत्र उम्र कम होने के कारण निरस्त कर दिए गए। ऐसे में अब 105 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कासगंज में एसीएम एवं सीओ ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। सहावर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के जमा 15 नामांकन पत्र एवं सभासद पद के 93 नामांकन पत्र जांच में सही मिले। अमांपुर में अध्यक्ष पद के 14 और सभासद पद के 32 नामांकन पत्र जांच में सही मिले। पटियाली में सिढ़पुरा के अध्यक्ष पद के 17 नामांकन पत्रों में से वीरवती का नामांकन पत्र उम्र कम होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया। अब यहां 16 प्रत्याशी हैं। सभासद पद के 82 नामांकन जांच में सही मिले।
विज्ञापन


पटियाली के अध्यक्ष पद के 19 और सभासद पद के 57, मोहनपुर के अध्यक्ष पद के आठ एवं सभासद पद के 139 नामांकन पत्र जांच में सही मिले। भरगैन में अध्यक्ष पद के 16 नामांकन पत्र जांच में सही मिले। वहीं सभासद पद के लिए दाखिल 33 नामांकन पत्रों में से वार्ड नौ का एक नामांकन पत्र निरस्त हो गया। गंजडुंडवारा नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष पद के 14 नामांकन जांच में सही मिले। वहीं सभासद पद के 129 नामांकन में वार्ड 9 से सपना का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। नामांकन की जांच के दौरान प्रत्याशी व उनके समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें