फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात से थमे रोडवेज के पहिए, यात्री परेशान

विज्ञापन
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार की आधी रात से रोडवेज में तैनात संविदा चालक और परिचालकों ने मांगों को लेकर चक्का जाम का एलान कर दिया। इसके कारण आधी रात के बाद सड़कों से रोडवेज बसों का संचालन अचानक थम गया। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकारियों ने किसी भी हड़ताल के न होने की बात कही है।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण बसें नहीं चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इस दौरानह बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ यात्री डग्गामार वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल की ओर गए। यात्री शुभम का कहना था कि वह रोज सुबह नौकरी के लिए शिकोहाबाद जाते हैं लेकिन शनिवार की सुबह स्टैंड पर पहुंचे तो हड़ताल के बारे में पता चला।

उन्होंने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक कोई साधन नहीं मिला है। वहीं किशोर का कहना था कि वह जरूरी काम से दिल्ली जा रहा था। बस नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि आधा घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है। अभी तक कोई रोडवेज बस नहीं आई है। उन्होंने बताया कि उनका दिल्ली जाना बहुत जरूरी है। इसलिए किसी और साधन का इंतजाम करना पड़ेगा।
विज्ञापन



एआरएम एमएच रिजवी ने बताया कि सभी संविदाकर्मी चालक और परिचालकों को काम पर वापस आने के निर्देश दे दिए गए हैं। किसी भी चालक और परिचालक ने हड़ताल नहीं की है। वहीं उनकी मांगों को शासन भेज दिया गया है। वहीं से कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें