मथुरा। शहर की महाविद्या कालोनी में रामलीला मैदान, सदर बाजार का तांगा स्टैंड, औरंगाबाद में गोकुल बैराज मोड़ और कृष्णानगर के रामलीला ग्राउंड में होने वाले दशहरा मेला को लेकर पुलिस सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं।
शहर के चार स्थानों पर होने वाले रावण दहन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी जवानों की तैनाती की गई है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने महाविद्या के रामलीला ग्राउंड में होने वाले मुख्य आयोजन की कमान एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह को सौंपी है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ और सीओ सदर विजय प्रकाश मिश्रा व्यवस्था संभालेंगे।
महाविद्या कालोनी के रामलीला मैदान में
आठ एसएचओ, 24 एसआई, 31 एचसीपी/मुख्य आरक्षी, 126 आरक्षी, 21 महिला आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी, एक टीयर गैस, एक फायर टेंडर, 10 ट्रैफिक पुलिस आरक्षी मौजूद रहेंगे।
सदर बाजार और औरंगाबाद में
15 एसआई, 10 एचसीपी/मुख्य आरक्षी, 35 आरक्षी, तीन महिला एसआई, पांच महिला आरक्षी, पांच ट्रैफिक पुलिस आरक्षी मौजूद रहेंगे।
कृष्णानगर रामलीला ग्राउंड में
एक इंस्पेक्टर, 12 एसआई, 25 आरक्षी, दो महिला एसआई, पांच महिला आरक्षी और ट्रैफिक पुलिस आरक्षी मौजूद रहेेंगे।