फिरोजाबाद। बिना रजिस्ट्रेशन के मानकों को ताक पर रख चल रहे प्राइवेट नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। सीएमओ ने करीब 39 प्राइवेट नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर मानक पूरे नहीं होने और रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर नर्सिंग होम का संचालन बंद करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।
अस्पतालों में हो रही घटनाओं के बाद शासन पूरी तरह गंभीर है। स्वास्थय विभाग द्घारा निजी नर्सिंग होम में जांच कराई गई तो रजिस्ट्रेशन तक नहीं मिले। जिनके पंजीकरण का नवीनीकरण होना था उनके मानक पूरे नहीं होने से नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई थी।
वहीं कुछ नर्सिंग होम ने नए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन दिया, लेकिन जांच में मानक के अनुरुप सुविधाएं नहीं मिलीं। इन निजी नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी तक के इंतजाम ही नहीं थे।
नर्सिंग होम के संचालकों को विभाग ने मानके अनुरुप सुविधाएं जुटा कर पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए हैं।