फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल एक्सप्रेस में महिला ने बेटे को जन्म दिया

विज्ञापन
ट्रेन में बच्चे के जन्म के बाद मां और बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रही झांसी की एक महिला ने बच्चे (बेटा) को जन्म दिया। चलती ट्रेन में महिला के बच्चा होने की सूचना पर महिला को मथुरा जंक्शन पर उतारा गया इसके बाद रेलवे के चिकित्सक और स्टाफ ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दंपति के अनुसार यह उनका पहला बच्चा है।
विज्ञापन

झांसी के थाना मऊरानीपुर के गांव धवाखर निवासी गर्भवती 32 वर्षीय मालती देवी अपने पति बाबूलाल के साथ हरिद्वार से झांसी जा रही थी। दोनों जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। फरीदाबाद निकलते ही मालती को प्रसव पीड़ा हुई लेकिन जनरल कोच में कोई कोच कंडक्टर नहीं था। ऐसे में कोसीकलां आने पर यात्रियों ने कोच कंडक्टर के माध्यम से रेलवे के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। छाता आने से पहले महिला ने ट्रेन में ही बेटे को जन्म दिया। कोच में यात्रा कर रही महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला। उधर, दोपहर 3:30 बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। वहां रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डा. अमरनाथ, टीसी अशोक कुमार, राजन सिंह, स्टेशन उप प्रबंधक घनश्याम व 108 एंबुलेंस के कर्मचारी पहुंचे और महिला को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. अमरनाथ ने बताया कि महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें