नाबालिग बालिका की हत्या के मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरी घटना का राजफाश हो गया है। बालिका की हत्या प्रेम संबंधों के चलते हुई। आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस अधीक्षक एवं गंजडुंडवारा पुलिस को आरोपी बंटु ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि हत्या का शिकार हुई बालिका का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को जब खेत पर बालिका और उसकी मुलाकात हुई। इस बीच इन दोनों के बीच कहीं भागकर जाने पर कहासुनी हुई। कथित रूप से बताया गया कि बालिका ने युवक के मुंह पर प्रहार कर दिया। जिससे वह आक्रोश में आ गया और तत्काल ही उसके गले की चुन्नी से गले में फंदा लगा दिया। बालिका की मौत हो जाने के बाद उसके शव को झाडिय़ों में छिपा दिया और वह अमांपुर की ओर भाग गया। सायं के समय जब बालिका का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके बाद ही वह वापस घर लौटा।
बालिका के पिता का पहले से ही बंटु पर शक था,जिसके चलते पुलिस ने बंटु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली और पुलिस ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया और आरोपी गिरफ्तार हो गया। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण पहले से ही दोनों के घनिष्ठ संबंध थे। जिसके चलते आपसी झगड़े में हत्या की वारदात हुई। उन्होंने कहा कि बालिका के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।