फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से शुरू होगा शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन

Sun, 13 Aug 2017 11:10 PM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
shikshamitra
विज्ञापन
एटा। शहीद पार्क में शिक्षामित्रों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के आश्वासन के 13 दिन बाद भी समाधान न निकलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस से दोबारा आंदोलन करने का एलान किया है।
विज्ञापन


संयुक्त समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में आहूत बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मनोज यादव, अवधेश यादव, कृपाल सिंह आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री के 15 दिनों के आश्वासन में 13 दिन गुजरने के बाद भी समाधान नहीं होने से शिक्षामित्र बेचैन हैं। स्वतंत्रता दिवस से आंदोलन दोबारा शुरू होगा। इसी क्रम में दीनदयाल चौराहे पर झंडारोहण किया जाएगा। 16 अगस्त को संकुल भवन पर धरना प्रदर्शन कर जुलाई का वेतन, सातवें वेतनमान का एरियर की मांग के साथ पुनर्विचार याचिका की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा। 17 को संकुल भवन पर धरना प्रदर्शन कर पैदल मार्च कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
18 अगस्त को संकुल भवन से अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद एवं सदर विधायक को सौंपा जाएगा। 19 को रेल रोको एवं 20 को डीएम का घेराव कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। हरिओम प्रजापति, राष्ट्रदीप पचौरी, एसके राजपूत, सुनील यादव, सुनील चौहान, भूपेंद्र यादव, विजय प्रताप, विपिन राघव, प्रदीप राना, राम बहादुर वर्मा, ओमेंद्र कुशवाह, सुशील पचौरी, आशा यादव, किरान शर्मा, रामवती, हैप्पी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें