फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के रंग में रंगा होगा कृष्ण के जन्म का उल्लास

Sun, 13 Aug 2017 11:07 PM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
Independence Day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। एक ओर आजादी के तराने होंगे, तो दूसरी ओर कृष्ण जन्म का उल्लास। एक दिन में दो प्रमुख आयोजनोें को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जगह-जगह राष्ट्र ध्वज लहराएगा। वहीं जन्माष्टमी को लेकर शहर में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को पूरा जिला आजादी के साथ कृष्ण जन्म के जश्न में डूबेगा।
विज्ञापन

---------------
स्वतंत्रता दिवस पर मनेगा आजादी का जशभन
स्वतंत्रता दिवस का जश्न जिले में खास होगा। सुबह छह बजे से शहीद पार्क से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। वहीं गोष्ठी में कर्मचारियों, लेखपालों, अमीनों, राजस्व सेवकों, संग्रह सेवकों को सम्मान होगा। सुबह 10 बजे जवाहर लाल नेहरू कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता, शाम चार बजे जनसभा होगी।
--------------
यह होगा स्वतंत्रता दिवस पर खास
- 14 अगस्त और 15 अगस्त को जिले के प्रमुख स्मारक होंगे रोशन
- चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आजादी के गीत बजाए जाएंगे
- राजकीय कार्यालयों के सामने कम से कम 50 पौधे लगाए जाएंगे
- राष्ट्रगान के साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
- पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट में जश्न-ए-आजादी से जुड़े कार्यक्रम
----------------
मंदिरों में होगा कृष्ण जन्म का उल्लास
15 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जिले में भी तमाम कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर के क्षत्रिय स्वर्ण कार मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं दोपहर को यादव समाज द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के बाद सामाजिक एकजुटता को सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं कान्हा के जन्म की खुशी में लोग व्रत रखकर आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जन्माष्टमी पर यह होगा खास
- शहर के प्रमुख मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई जाएंगीं।
- सिंधी कालोनी में भगवान कृष्ण की विशेष झांकी का आयोजन होगा।
- क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर पर रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
- घंटाघर पर बाबा बर्फानी की झांकी देखने को जनसैलाब उमड़ेगा।
- पुलिस लाइन परिसर में जन्माष्टमी के लिए सजाई जा रही झांकी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें