फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या में पिता पुत्र सहित तीन नामजद

विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जयपुर मंदिर के सामने शुक्रवार की देर शाम चाय विक्रेता वृद्ध श्याम सिंह की हत्या के मामले में अधिवक्ता उसके भाई और पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे ने तीनों को नामजद करते हुए जमीन पर कब्जे के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात पुलिस ने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह मृतक के बड़े बेटे हरेंद्र सिंह ने गौशाला नगर कालोनी निवासी शिरोमणी गोस्वामी और उसके दोनों पुत्र नवोदित गोस्वामी और पौरुष उर्फ राजा गोस्वामी पर हत्या का आरोप लगाया है। हरेंद्र के अनुसार अधिवक्ता नवोदित गोस्वामी ने पांच वर्ष पूर्व उनके परिवार की जमीन को फर्जी कागजात तैयार कर अपने नाम करा लिया। इसके बाद जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। इस मामले में पिताजी वादी थे और अधिवक्ता और उसके परिवार से मुकदमा चल रहा था। गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन लगातार सिविल कोर्ट मथुरा में सुनवाई हुई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें