फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक का शव फंदे से लटकता मिला

विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलू में शुक्रवार सुबह कटहल के पेड़ पर पूर्व सैनिक का शव लटका मिला। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजनों ने शव को उतारने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव नगला बलू निवासी सैनिक छोटे लाल (65) सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार सहित गांव में रह रहे थे। वह शराब पीने के आदी थे। गुरुवार शाम को घर पर खाना खाने के बाद वह चारपाई पर लेट गए थे। रात को किसी समय वह घर से चले गए।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर स्थित खेत में कटहल के पेड़ पर लटकता देखा। जानकारी मिलने के बाद परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पेड़ से उतारने के बाद घर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना था कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें