फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त होंगे प्राधिकरण के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण में बीएसयूपी योजना के तहत शास्त्रीपुरम में बनाए गए चार मंजिला भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पुताई, एडीए हाइट्स योजना में अग्निशमन उपकरण लगाने को जारी टेंडर निरस्त होंगे। टेंडर में की जा रही धांधली की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एडीए के अफसरों ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एडीए ने बेसिक सर्विस फार अरबन पूअर योजना के तहत शास्त्रीपुरम में चार मंजिला दो टावर खड़े किए थे। इन टावरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पुताई के लिए टेंडर जारी किए गए थे। इसके साथ ही ताज नगरी फेस दो स्थित एडीए हाइट्स योजना में अग्निशमन उपकरण लगाने का टेंडर किया गया था।

टेंडर की प्रक्रिया पर आरोप लगे थे कि विकास प्र्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए एक संशोधन प्रकाशित कराई जिसमें बी और सी श्रेणी के ठेकेदारों को दरकिनार कर बी श्रेणी को ए श्रेणी में तब्दील कर दिया। अमर उजाला ने मामले की पड़ताल की और इस घोटाले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एडीए में खलबली मच गई। प्राधिकरण के सूत्रों का कहना है कि मुख्य अभियंता कार्र्यालय ने टेंडर निरस्तीकरण की संस्तुति कर फाइल सचिव कार्यालय में भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें