फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर से चुराए डंपर सहित दो शातिर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्वालियर के महाराजपुर से डंपर चुराकर मेवात में बेचने जा रहे दो वाहन चोर रिफाइनरी पुलिस ने सोमवार को दबोच लिए। करीब 40 लाख रुपये का डंपर सात अगस्त की तड़के तीन बजे चोरी हुआ था। इसी दिन रात 10 बजे पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। दोनों चोरों से दो तमंचे भी मिले हैं।
विज्ञापन



रिफाइनरी पुलिस सोमवार रात हाईवे पर मध्य प्रदेश नंबर के डंपर को रोकने के लिए हाथ दिया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पीछा कर पुलिस ने रिफाइनरी गेट नंबर एक के समीप डंपर को पकड़ लिया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी और एसएसआई विनोद कुमार ने चोरी का डंपर पकड़ा है।

धौलपुर के गांव फौंदपुरा निवासी एशवीर और हरियाणा के मेवात निवासी हारुन ने सोमवार की तड़के तीन बजे ग्वालियर के शास्त्रीपुरम से चुराया था। यह ट्रांसपोर्टर ब्रजेश नारायण शुक्ला का है। इसकी रिपोर्ट थाना महाराजपुर में दर्ज है। हारुन पर डकैती और वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। एशवीर की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें