फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार किसानों ने कराई आधारकार्ड फीडिंग

विज्ञापन
किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऋण माफी योजना के तहत आधारकार्ड फीड कराने वाले 22 हजार किसानों के सत्यापन का काम जिले की सभी तहसीलों में तेजी से किया जा रहा है। ताकि इनमें से प्रथम चरण में किसानों का कर्ज माफ किया जा सके। शासन के प्रमुख सचिव शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ऋणमाफी योजना के तहत जिले की सभी बैंकों द्वारा 66580 किसानों की फीडिंग ऋण मोचन किए जाने वाले पोर्टल पर फीडिंग कराई गई थी।

डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर सभी किसानों के सत्यापन कार्य तहसीलों में लेखपाल एवं कानूनगों को सौंपा था। लेकिन सत्यापन किए जाने के दौरान आया कि कई किसानों की मौत हो चुकी है। इसके कारण उनके परिजनों को वारिसान प्रमाणपत्र बनवाना होगा।

इसके कारण भी किसानों के प्रथम चरण के ऋण की माफी की सूची तैयार होने में काफी देरी हो रही है। विभाग के सूत्रों की मानें तो 66580 किसानों में करीब 22 हजार ही ऐसे किसान थे जिन्होंने आधारकार्ड की फीडिंग कराई है अधिकांश ने फीडिंग ही नहीं कराई। इसके कारण
विज्ञापन


प्रथमचरण में इन 22 हजार किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा 22 हजार किसानों की ही जांच पड़ताल प्राथमिकता से की जा रही है। उम्मीद है कि प्रथम चरण में इन्हें लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनका सत्यापन का कार्य सात अगस्त तक पूर्ण कर हो जाएगा।

उन्होंने कहा ऋण मोचन के संबंध में शनिवार के दिन पूर्वाह्न 11 बजे से मुख्य सचिव राजीव कुमार एवं अपर मुख्य सचिव संस्थागत एवं वित्त अनूप कुमार मिश्र के द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें