फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनें नदी में डूबी, एक का शव मिला

विज्ञापन
RIVER
विज्ञापन
मथुरा। छोटी बहन को यमुना में डूबते देख बड़ी बहन उसे बचाने नदी में कूद पड़ी। दोनों डूबने लगीं। पिता ने देखा तो बचाने पहुंचा लेकिन दोनों बहनें यमुना में समा गई थीं। पुलिस के गोताखोर बुलाए गए। कुछ समय बाद छोटी बहन का शव मिल गया। देर शाम तक बड़ी बहन की तलाश जारी थी।
विज्ञापन


महावन के बल्लभघाट पर बुधवार की दोपहर ये घटना हुई। सादाबाद के गांव मंसा निवासी जयवीर सिंह बल्लभघाट पर बनी बगीची में चौकीदार हैं। बुधवार की दोपहर दो बजे यमुना किनारे जयवीर की पत्नी कपड़े धो रही थीं। बेटी जया (8) खेलते हुए यमुना की ओर गई और गहरे पानी में डूबने लगी। बड़ी बेटी (12) नेहा ने देखा तो वह उसे बचाने के लिए यमुना में कूद पड़ी।

दोनों बेटियों को डूबते देख पिता ने भी यमुना में छलांग लगा दी। पिता की आंखों के सामने ही दोनों बेटियां यमुना में ओझल हो गईं। महावन पुलिस के गोताखोरों ने ढाई घंटे बाद छोटी बेटी का शव रमणरेती के समीप से बरामद कर लिया। बड़ी बहन की तलाश में वृंदावन से पीएसी का स्टीमर मंगाकर तलाश शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि जया का शव बरामद हो गया है, नेहा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जयवीर दो माह पहले ही बल्लभघाट पर बनी बगीची की चौकीदार के लिए सादाबाद से यहां आकर रहने लगा। जयवीर के दो बड़े बेटे और पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें