फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार पैदा करेंगे: मंत्री

विज्ञापन
मंत्री का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। केेंद्र से एमएसएमई में कोटा बढ़वाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि खादी को गांव-गांव पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने खादी की बिक्री एवं उत्पादन में 33 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का भी दावा किया।
विज्ञापन


खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, एवं वस्त्रोद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि निकट भविष्य में खादी नए रूप में दिखेगी। चरखे सोलर लाइट से चलेंगे। बुनकरों की आय बढ़ेगी। निकट भविष्य में कुशल कारीगरों, बुनकरों को पेंशन देने का कार्य भी किया जाएगा। कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जो बच्चे हस्तकला, हैंडलूम का कार्य सीखना चाहेंगे, उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। खादी को फैशन से जोड़कर प्रचलित किया जाएगा। चेन्नई की तर्ज पर प्रदेश के बुनकरों को जानकारी दी जाएगी।

प्रत्येक जनपद में खादी, रेशम, हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बताया कि क्षेत्र में 6.5 एकड़ फार्म हाउस है। इससे वित्तीय वर्ष 2016-17 में 7760 किग्रा रेशम का उत्पादन किया गया। जबकि बीते दो वर्षों में हथकरघा में कोई कार्य नहीं हुआ। मंत्री ने कहा कि 65 वर्ष से कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की। इसलिए कश्मीर की समस्या खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें