फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से ले गए सोने के जेवरों का डिब्बा

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सर्राफा बाजार में मोटरसाइकिल सवार युवक सर्राफा व्यवसायी को चकमा देकर आभूषण का डिब्बा चोरी कर ले गया। डिब्बे में सौ ग्राम सोने के आभूषण थे।
विज्ञापन



शेखान निवासी नेमचंद की सर्राफा बाजार में दुकान है। दुकान पर नेमचंद और उनका पुत्र विनोद बैठते हैं। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे के करीब नेमचंद अपनी दुकान पर बैठकर कुछ महिलाओं को आभूषण दिखा रहे थे। वो तिजोरी से कुछ सामान निकालने गए तभी दो युवक वहां आए और महिलाओं को दिखाए सामान से एक डिब्बा आभूषणों का उठाकर चलते बने। घटना के करीब 15 मिनट बाद महिलाओं ने उनसे इस बारे में पूछा कि दो युवक आभूषण का एक डिब्बा ले गए हैं। क्या वे तुम्हारे जानकार थे। बताया गया कि दोनों युवक मोटर साइकिल पर गए हैं।



नेमचंद ने शोर मचाया तो वहां काफी दुकानदार एकत्रित हो गए। युवकों को पकड़ने के लिए लोग गए लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों ने पहले से मोटरसाइकिल स्टार्ट कर दुकान से 15 मीटर दूरी पर खड़ी कर रखी थी। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन



गश्त बढ़ाने की मांग
सर्राफा बाजार में घटना के बाद व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने और स्थायी पिकेट तैनात करने की मांग की। कोसी हेल्पलाइन के संयोजक धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री तरुण सेठ, नरेन्द्र कुमार इंजीनियर ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें